पन्ना: जिले के पत्रकारों से अभद्रता करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, 3 विधायकों और BJP जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
Panna, Panna | Oct 21, 2024 पन्ना जिले के पत्रकारों ने थाना प्रभारी ब्रजपुर द्वारा उनके साथ की जा रही अभद्रता और मारपीट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने तीनों विधायकों, बीजेपी जिला अध्यक्ष, सांसद और प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। पत्रकारों का कहना है कि पहले भी ऐसे विवाद हो चुके हैं।