पन्ना: पन्ना में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा, 9 नवंबर को होगा मतदान
Panna, Panna | Oct 21, 2024 पन्ना शहर में मुस्लिम समाज के सदर के चुनाव की घोषणा की गई है। यह जानकारी हाजी मोहम्मद समीम चिश्ती द्वारा मीडिया को 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दी गई। चुनाव नियमों के अनुसार होगा, जिसमें 27 अक्टूबर को प्रत्याशियों को चुनाव के लिए सैंबल आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद प्रचार प्रसार के लिए कुछ समय दिया जाएगा, और 9 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।