हरिद्वार: महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस ही नहीं हम भी दोषी, अवधूत मंडल पहुंची राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी का बयान
गुरुवार शाम अवधूत मंडल पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कहा है कि देवभूमि में जिस तरह महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं, इसके लिए केवल पुलिस ही नहीं, नैतिक रूप से समाज भी दोषी है क्योंकि रात 9 बजे के बाद बाहर रहने वाली बेटी की हम जितनी चिंता करते हैं उतनी हमें बेटों की भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी सोच बदलनी होगी।