हरिद्वार: लालपुल और भाईचारा रेस्टोरेंट के पास से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, देसी शराब के 106 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 20 बोतल बरामद
ज्वालापुर पुलिस ने आज लालपुल और भाईचारा रेस्टोरेंट के पास से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम गोल्डी, शुभम और किशन हैं जिनके कब्जे से देसी शराब के 106 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद हुई हैं। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।