हरिद्वार: वीआईपी घाट पर प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता की अस्थियां गंगा में की विसर्जित
प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां वीआईपी घाट पर परिवार समेत पहुंचे शैलेश लोढ़ा ने अपने दिवंगत पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। इस दौरान उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन ने वैदिक विधि विधान के साथ अस्थियां विसर्जित करवाई। 3 दिन पूर्व उनके पिता का देहांत हो गया था।