हरिद्वार: गंगा किनारे टहलने वाले लोगों को पुलिस और सीपीयू ने नहर पटरी पर चैन और मोबाईल स्नैचरों से सावधान रहने की दी हिदायत
धर्मनगरी में चैन और मोबाईल स्नैचरों का बोलबाला है। आए दिन घर से टहलने या किसी अन्य काम से निकले लोगों से मोबाईल और चैन छीने जा रहे हैं, इनका शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग बन रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने गंगा किनारे टहलने वालों से अपील की है कि वे जब भी पैदल टहलने निकले, अपने कीमती मोबाईल और आभूषण घर पे रखें, और किसी भी स्थिति में पुलिस को सूचित करें।