हरिद्वार: ज्वालापुर के धीरवाली में बेखौफ चोर बाईक धकेल कर ले गया चोरी करके, सीसीटीवी वायरल
हरिद्वार में इन दिनों बेखौफ बाईक चोरों का आलम यह है कि बाईक चोरी करते हुए वे बिल्कुल नहीं घबरा रहे हैं। घटना ज्वालापुर के धीरवाली की है, यहां घर के बाहर खड़ी बाईक जब चोर से स्टार्ट ना हुई तो वह बाईक धकेल कर ही ले गया। चोरी की यह घटना 2 दिन पूर्व की है और जमकर वायरल हो रही है, जिससे ज्वालापुर पुलिस की किरकिरी हो रही है।