हरिद्वार: आर्यनगर स्थित सैनी आश्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का अनावरण, भारत रत्न देने की मांग
गुरुवार को आर्यनगर में सैनी आश्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस मौके पर मौजूद सैनी समाज ने दोनों महात्माओं को भारत रत्न देने की मांग की। सैनी समाज ने कहा कि दलितों - पिछड़ों और खासकर महिलाओं की शिक्षा, विकास और जागरूकता में दोनों महात्माओं का बड़ा योगदान है और इसीलिए उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई।