बहराइच: शहर सहित जनपद में विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए संसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न
बहराइच शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति ट्रांसफार्मर, लाइन, सबस्टेशन संबंधित शिकायतों एवं समाधान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।