बहराइच: दुबौली परसौना गांव में सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत
बलरामपुर के थाना गैनडासबुजुर्ग क्षेत्र के दुबौली परसौना गांव में एक बुजुर्ग की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राम दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राम दास घर में लेटे हुए थे, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद राम दास की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।