बहराइच: जालिमपुरवा इलाके के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के जालिमपुरवा गांव में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भगौती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भगौती की तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।