बहराइच: चिलवरिया चौराहे के पास अनियंत्रित होकर कार तारकोल के टैंकर से टकराई, टला बड़ा हादसा
बहराइच जिले में कोतवाली देहात इलाके के बहराइच-गोंडा मार्ग पर चिलवरिया चौराहा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक तारकोल से भरा हुआ था और किनारे खड़ा था। कार चालक ने ट्रक के पीछे कार को घुसेड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।