बहराइच: ललुही में मां ने डांटा तो किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, धान की रोपाई से किया था मना
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव में गुरुवार को किशोरी ने अपने घर बगल के टिन के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि मा ने डाटा था इसके बाद फांसी लगा ली।