धनौरा: गजरौला रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक में घुसने से चालक घायल, हालत गंभीर
आपको बता दे की गजरौला हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक में जा घुसी, जिसमें डीसीएम चालक बुरी तरह घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सलीम को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होता देख यहां से रेफर कर दिया। डीसीएम चालक ने बताया है कि वह मेरठ सामान लेकर गया था।