धनौरा: मंडी धनौरा तहसील पर समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी
DM निधि गुप्ताने तहसील समाधान दिवस के पश्चात उप जिलाधिकारी धनौरा कार्यालय में राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदारों द्वारा किए जा रहे, राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान नाराजगी के साथ कहा कि तहसील धनोरा में राजस्व संबंधी शिकायतें बहुत आ रही हैं। राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार लेखपाल द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।