धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर अब नहीं मिलेगा तेल
मंडी धनौरा तहसील में बिना हेलमेट के अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी निधि वत्स ने यह कदम उठाया है। नो हेलमेट नो फ्यूल का यह नियम 26 जनवरी से पूरे जिले में लागू किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को जगरूकता होर्डिंग्स लगने के निर्देश भी दिए हैं।