धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला कंचन बाजार में छत से गिरकर घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कंचन बाजार निवासी युवक छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, मौत की सूचना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। परिवार के लोगों ने बताया है कि विनेश अब से 3 दिन पहले छत से नीचे गिर गया था। उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।