धनौरा: गजरौला के इंद्रा चौक पर बाइक हटाने की बात को लेकर कार सवार युवकों ने बाइक चालक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र में इंद्रा चौक अखाड़ा बन गया। जहां एक बाइक सवार को कार सवार युवकों ने लात घुसों से पीटा। करीब दस मिनट तक कार सवार बाइक सवार को पीटते रहे। मारपीट होती देख सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने जैसे तैसे कार सवारों के चंगुल से बाइक सवार को बमुश्किल छुड़ाया। उधर इस घटना से इंदिरा चौक पर भीषण जाम लग गया।