धनौरा: मंडी धनौरा में एक बैंक के लॉकर से 32 लाख रुपए के जेवर गायब, एसपी से की गई शिकायत
मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शहर के एक बैंक के लाकर में रखे 40 तौला 32 लाख रुपये का जेवर गायब होने का आरोप लगाया है। सोमवार को तहसील समाधान दिवस में पहुंची महिला ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।