हाल ही में शामली में अंकित बालियान की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच आज राहुल पुट्ठी का यह वीडियो सामने आया, जिसमें वह काफी डरे और घबराए हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखकर मन में एक सवाल जरूर उठता है—क्या राहुल पुट्ठी को भी किसी तरह का खतरा महसूस हो रहा है? यह सिर्फ एक सवाल है, कोई आरोप नहीं। इसलिए पुलिस-प्रशासन से अनुरोध है कि वीडियो और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करे और अगर किसी तरह का खतरा है तो सुरक्षा के जरूरी कदम उठाए।
साथ ही प्रशासन को उन गानों और कंटेंट पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, जिनमें गन कल्चर, गैंगस्टर कल्चर, खुलेआम धमकी और अपराध को ग्लैमराइज किया जाता है। युवाओं को प्रभावित करने वाले ऐसे कंटेंट पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।
अंकित बालियान पहले ही इस गन कल्चर की कीमत अपनी जान देकर चुका है। अब जरूरत है कि प्रशासन समय रहते जागे, ताकि किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।
पुलिस निष्पक्ष जांच करे और अगर किसी को कोई खतरा है तो उसे समय रहते सामने लाए।
#ankitbaliyan #अंकित #अंकितबालियान