मोटरसाइकिल चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन,
गंगापुर सिटी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए डिबस्या गांव के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एएसपी नारायण लाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, परिवादी हेमराज मीना की आरजे 25 एसवाई 4181 नंबर की आर-15 मोटरसाइकिल 17 अगस्त 2026 को गंगापुर सिटी में रिद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के पास से चोरी हो गई थी। मामले में उदेई मोड़ थाने में एफआईआर दर्ज है।
परिवादी का आरोप है कि साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान लक्ष्मण, प्रताप, प्रवीण, राहुल, शेरा, अतर,अन्नू, लाला, विक्रम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब न्याय मिल पाता है
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #Gangapurcity #highlight #highlights #SawaiMadhopur News57 Amita Meena Journalist