पटेरा: पटेरा के बेला जी में ग्रामीणों ने स्कूल और सड़क की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया
Patera, Damoh | Sep 7, 2026 पटेरा ब्लॉक के बेला जी में ग्रामीणों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया,और नारेबाजी कर विरोध जताया,धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे,पटेरा पुलिस भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल ने ग्रामीणों की स्कूल एवं सड़क से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।