नारासन: मंगलौर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एक अवैध चाकू किया गया बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलौर के पास से मंगलौर निवासी तंजीम नाम के संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। तंजीम किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। लेकिन पुलिस ने तंजीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तंजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।