जैतपुर: जय अंबे कंपनी में डीजल सप्लाई पर सवाल, दो दिन में दो टैंकर पुलिस ने रोके, तीसरे दिन फिर साइडिंग में खाली हुआ टैंकर
अमलाई जय अंबे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की खाड़ा स्थित साइडिंग में डीजल आपूर्ति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिनों में पुलिस ने दो टैंकर रुकवाए, वहीं 12 नवंबर को तीसरा टैंकर कंपनी परिसर में डीजल खाली करते मिला। टैंकर का निर्धारित गंतव्य बर्री गांव बताया गया है। अब डिलीवरी एड्रेस, परिवहन दस्तावेज और वास्तविक आपूर्ति स्थल की जांच की मांग उठ रही है। जानकारी गु