किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा ऋण, 2026 होगा किसान कल्याण वर्ष: मंत्री चैतन्य काश्यप
मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर एक वर्ष के लिए कृषि ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को राहत देने के लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश में “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा।