मेरठ: खरखौदा क्षेत्र में विद्युत विभाग के अवर अभियंता को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Meerut, Meerut | Apr 11, 2024 एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को विद्युत कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को खरखौदा पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी यूनुस ने बताया कि वह दुकान में विद्युत कनेक्शन के लिए अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र के चक्कर काट रहा था।