मेरठ: लोहिया नगर थाना पुलिस ने फतेहउल्लापुर से चोरी हुई बाइक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 लोहिया नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फतेहउल्लापुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ रिहान नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।थाना लोहिया नगर पुलिस ने बताया कि बीते दिनों मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, तभी से पुलिस चोर की तलाश कर रही थी और बृहस्पतिवार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।