मेरठ: बड़े मुनाफे का झांसा देक 9.18 लाख रुपये ठगे,साइबर थाने में मुदकमा दर्ज
Meerut, Meerut | Apr 11, 2024 ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 9.18 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी पूर्व में गुरुग्राम की कंपनी में पीड़ित के साथ नौकरी करता था। साइबर क्राइम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयुष माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गौतमबुद्धनगर निवासी अमित चौहान गुरुग्राम के सेक्टर स्थित सीआईपीएल कंपनी में नौकरी करता था।