सीएम योगी के काफिले के चलते एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, मरीज की मौत के बाद बेटे का फूटा गुस्सा
वीआईपी मूवमेंट के दौरान एंबुलेंस रोके जाने का आरोप, युवक ने सरकार पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान बैरिकेडिंग लगाकर एंबुलेंस को करीब एक घंटे तक रोके रखा गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मरीज के पिता सवार थे, जिनकी जान चली गई। पिता की मौत के बाद बेटे का गुस्सा फूट पड़ा। युवक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस भाजपा को वोट दिया, उसी की सरकार में आम आदमी को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
घटना के बाद वीआईपी मूवमेंट और आम नागरिकों की जिंदगी के बीच प्राथमिकता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सवाल यह है कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर क्या आपातकालीन सेवाओं को भी लंबे समय तक रोका जाना उचित है? एंबुलेंस को रास्ता देना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
नोट: वायरल वीडियो में किए गए दावों की घटना स्थल, समय और आधिकारिक पक्ष से पुष्टि होना बाकी है।
Mauganj, Rewa | Oct 30, 2026