गढ़ी: विद्युत विभाग की लापरवाही, दो साल पूर्व 40 किसानों के कनेक्शन के लिए मीटर नहीं लगाए, हुए खराब
Garhi, Banswara | Jun 30, 2026 जिले के गढ़ी उपखण्ड मे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई हे। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गढ़ी के पालोदा क्षेत्र के 40 किसानो के दो साल पूर्व विद्युत कनेक्शन तो कर दिए पर उन किसानो के मीटर नहीं लगाए गये हे। दो सालो से विभाग बिना रीडिंग किये ही बिल भेज रहा हे। ख़ास बात तो यह हे की विभाग के अधिकारियो ने मीटर इशू तो कर दिए पर लगाए नहीं।