अनंत सिंह की सदस्यता पर उठे सवाल, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे समीक्षा
पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की है।बुधवार को गया सर्किट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से लिखित शिकायत के साथ वीडियो फुटेज, पेपर कटिंग और दस्तावेज सौंपे गए हैं। आरोप है कि अनंत सिंह ने अपने ही दल के प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया।अध्यक्ष ने कहा कि साक्ष्यों की समीक्षा कर विधानसभा नियमावली और कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। सदस्यता समाप्त करने पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।