सेन्हा: लोहरदगा पुलिस लाइन में हवलदार सुरेंद्र नाथ टुडू को अंतिम सलामी, एसपी ने कहा- सेवा और समर्पण रहेगा याद
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र स्थित बक्सीदीपा पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुरेंद्र नाथ टुडू का तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे लोहरदगा पुलिस लाइन में दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।