जैतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन के गढ़टोला में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब स्थानीय निवासी राम मनोहर पासवान के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें तीन बकरी व मेमने सहित करीब आधा दर्जन पालतू पशुओं की जलकर मौत हो गई।