जमुई: लालू यादव का 78वां जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओं ने जमुई में उत्साह के साथ मनाया
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 जमुई स्थित शुक्रदास भवन में गुरुवार को4 बजे राजद के कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने लालू यादव को समाजवादी विचारधारा का मजबूत नेता बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। प्रदेश सचिव गोल्डन अंबेडकर ने कहा कि लालू यादव ने वंचित समाज को आगे बढ़ाया है।