गाज़ियाबाद: जगतपुरी कॉलोनी स्थित एक कमरे में मिला युवती का शव, प्रेमी व उसकी पत्नी पर लगा हत्या का आरोप
मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की जगतपुरी कॉलोनी में शनिवार दोपहर कमरे में युवती का शव मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं। हाथ पर गहरा घाव है। स्वजन ने प्रेमी व उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। युवती सात दिन से प्रेमी के घर रह रही थी। उसकी दो शादी हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रेमी व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।