गाज़ियाबाद: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने ₹25000 के इनामिया लुटेरे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के ₹6200 बरामद
शनिवार को थाना लोनी पुलिस टीम ने रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने के मामले में 25 हजार के इनामिया फरार अभियुक्त टिल्लू उर्फ आजम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से लूटे हुए रुपयों में से 6200 रुपए बरामद हुए हैं।