गाज़ियाबाद: मुरादनगर स्थित गंगनहर के किनारे अस्थाई दुकानों पर चला बुलडोजर, चेंजिंग रूम में CCTV कैमरा मिलने के बाद लिया गया एक्शन
गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर स्थित शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम में CCTV कैमरा लगे होने के मामले में फरार आरोपी महंत मुकेश गोस्वामी की ओर से कराए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। आपको बता दें कि महंत मुकेश गोस्वामी ने गंगनहर के किनारे 10 -12 अस्थाई दुकानें सिंचाई विभाग की जमीन पर खुलवा रखी थी, जिन्हें शनिवार को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया गया।