गाज़ियाबाद: महिला पत्रकार से अभद्रता व मारपीट के आरोप में तीन अभियुक्तों को वेव सिटी पुलिस ने आदित्य वर्ल्ड सिटी से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस ने महिला पत्रकार से अभद्रता व मारपीट के आरोप में तीन अभियुक्त पुलकित, पप्पन, हितेश चौधरी को आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तार किया है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया की बीती 24 मई को एक चैनल की पत्रकार प्रिया राणा के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता व मारपीट की थी, जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार करते हुए छिना गया एक मोबाइल बरामद किया है।