गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने वसुंधरा में हुक्का बार पर मारा छापा, मैनेजर सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मार कर मैनेजर गौरव, अंश और विशाल को गिरफ्तार किया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेवाड़ कॉलेज के सामने बिल्डिंग के प्रथम तल पर हुक्का बार चल रहा है,जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार करते हुए दो हुक्का, दो हुक्का की पाइप व दो हुक्का भी प्लेट बरामद की।