गाज़ियाबाद: जज एडमिनिस्ट्रेट गाजियाबाद राजेश सिंह चौहान ने राजनगर स्थित गाजियाबाद कोर्ट का किया निरीक्षण
जज एडमिनिस्ट्रेट गाजियाबाद राजेश सिंह चौहान ने शनिवार को गाजियाबाद कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण पूर्व जज राजेश सिंह चौहान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिवक्तागणों ने जज को पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। इसी कड़ी में जज एडमिनिस्ट्रेट गाजियाबाद राजेश सिंह चौहान गाजियाबाद कोर्ट पहुंचे और सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याएं सुनी।