मंडला: सरदार पटेल भवन में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई, समाज जागरूकता पर वक्ताओं ने रखे विचार
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 मंडला के सरदार पटेल भवन में शुक्रवार को दोपहर 1:00 सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज और युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सीबी पटेल द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विमलेश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष (अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा) उपस्थित रहे।