हथना खुर्द मलंग नाला रपटा पर पानी का कहर, आवागमन पूरी तरह बंद!!
सिरसा कलार! बाबई-सिरसा कलार मार्ग पर बने हथना खुर्द मलंग नाला रपटा के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश का पानी का बहाव बढ़ने से रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया है जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। रपटा के ऊपर पानी होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना पूर्णता बंद है बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर निकलने से रोकने की मांग की है लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस रपटे पर पानी भरने की समस्या अक्सर बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है लगभग इस रास्ते से 15 से 20 गांव का संपर्क मार्ग टूटा।।।।