पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी के साथ अभियोजन/कानून व्यवस्था/आगामी त्यौहारों के संबन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी । जिसमें अवगत कराया गया कि विभिन्न न्यायालयों में चल रहे आपराधिक वादों (गैंगस्टर एक्ट/महिला अपराधों) में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने व लंबित मामलों के निस्तारण, गम्भीर अपराधों की समयबद्ध विवेचना के साथ आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किये/कराये जाने एवं आगामी बारावफात, रक्षाबन्धन, जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने जाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।