उज्जैन में इन दिनों खड़े हनुमान जी की वर्षों पुरानी प्रतिमा श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। टेंट के नीचे विराजमान खड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कोई हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा है, कोई माथा टेक रहा है, तो कोई अपने आराध्य के जयकारे लगाकर भावुक हो रहा है। पूरे क्षेत्र में “जय श्री हनुमान” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि उज्जैन में सौंदर्यीकरण और सड़क विकास कार्य के दौरान जब प्रशासन का बुलडोजर यहां पहुंचा और प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई की बात सामने आई, तो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों की भावनाएं इस प्राचीन प्रतिमा से जुड़ी हुई हैं और उनका कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन आस्था की कीमत पर नहीं।
प्रतिमा को हटाने की कोशिश के विरोध में अब साधु-संत समाज भी आगे आया है। संतों और श्रद्धालुओं की स्पष्ट मांग है कि वर्षों से जिस स्थान पर खड़े हनुमान जी विराजमान हैं, उन्हें वहीं रहने दिया जाए।
महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खड़े हनुमान जी भी आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनते जा रहे हैं। महाकाल दर्शन के बाद बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं।
आज टेंट के नीचे विराजमान खड़े हनुमान जी की प्रतिमा के सामने उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि लोगों की गहरी आस्था और भावनाओं की तस्वीर है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान जी को हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि उनके प्रति लोगों की आस्था किसी बुलडोजर से नहीं हट सकती।
अब निगाहें प्रशासन के अगले निर्णय पर हैं कि विकास कार्य और श्रद्धालुओं की भावनाओं के बीच किस तरह का रास्ता निकाला जाता है।
Follow us for more
#helloindoremetropolitanregion
Note : The above posted video is posted as a news for information purpose only.
News by hello! Ujjain Indore Metropolitan Region sources .
Kindly DM for any issue.
.
.
.
.
#madhyapradesh #ujjainnews #ujjain
Madhya Pradesh, Ujjain , Khade Hanuman