सादर सूचित करना है कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्त्वावधान में दिनांक-20.06.2026 (शनिवार) को संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। एक दिवसीय जॉब कैम्प में नियोजक के रूप में UTKARSH SMALL FINANCE BANK LIMITED, INDIAN PETROL PUMP, RAILWAY STATION MADHEPURA (BIHAR) ने भाग लिया।
शिविर में रोजगार हेतु कुल-52 (बावन) अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें कुल-40 (चालीस) अभ्यर्थियों का ऑनलाईन टेस्ट लिया गया, तत्पश्चात् साक्षात्कार के उपरांत TCO के पद पर-04 (चार), TRO के पद पर-05 (पाँच) एवं CO के पद पर-04 (चार) कुल-13 (तेरह) अभ्यर्थियों को चयन / शॉर्टलिस्टेड किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
40 views | Madhepura, Bihar | Jun 20, 2026