गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी जगपाल नामक युवक वहां पहुंच गया और किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज ।