दतिया नगर: कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मीडिया को दी जानकारी, कहा- सर्दी में मॉनिटरिंग ज़रूरी
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने मंगलवार की सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने मेटरनिटी विंग सीएनसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली । निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में जिला चिकित्सालय की मॉनिटरिंग समय-समय पर की जाएगी.