#श्री_अग्रसेन_जयंती_महोत्सव_2026___
#कार्यकम_के_तीसरे_दिन__सहभोज_वृद्धजनों_प्रतिभाशाली_बच्चों_का_हुआ_सम्मान___
#बृजनगर_____
कस्बे के अग्रसेन मार्ग पर मौजूद अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित छः दिवसीय श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम समाज अध्यक्ष अशोक बंसल के नेतृत्व में आज तीसरे दिन समाज का सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकम में भरतपुर जिला अग्रवाल महाभा के जिला अध्यक्ष सीए अतुल मित्तल सहित उनकी कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।
चाय भाजपा के जिला।अध्यक्ष सतीश बंसल का भी सम्मान किया गया।
इसके साथ ही धर्मशाला पर 80 वर्ष से अधिक वृद्धजनों का सम्मान किया गया।जिसमें 15 वृद्धजन पुरुष 7 वृद्धजन महिला मौजूद रहे।
इसके साथ ही 10 वित्त ओर 12 वीं कक्षा में 85%से अधिक छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
साथ ही दिनांक 6 से 8 अक्टूबर तक हुई कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान किया गया।जिसमें महिलाये,युवा ओर बच्चोंकी प्रतियोगिताएं शामिल रही।
डीग जिले से आई कार्यकारिणी अमित जैन ओर राहुल बजाज का सम्मान किया।
वही जिला अध्यक्ष अतुल मित्तल ने समाज कार्यों की
प्रशंसा की।ओर समाज हित के लिए सभी को जागरूक किया।
उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए समाज हित कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री संजय सिंघल द्वारा किया गया।
इस अवसर अग्रवाल समाज समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Nagar, Bharatpur | Oct 8, 2026