मोहनलालगंज: नगराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किसानों का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी
नगराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसान मजदूर संगठन के किसान पदाधिकारीयों का धरना प्रदर्शन जारी है। मरीजों को हो रही मूलभूत सुविधाओं को लेकर मुख्य सीएचसी अधिक्षिका डॉक्टर ज्योति काम्बले को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। किसानों का कहना है कि उनके मांगों को पुरा नहीं किया गया तो वह 25 जनवरी को कुछ बड़ा फ़ैसला करेंगे।