पयागपुर: कटका गांव स्थित सरयू नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित मंदिर में रहने वाले मनीष निषाद गांव स्थित सरयू नदी में नहाने के दौरान तीन दिन पूर्व डूब गए थे।काफी खोजबीन के बाद गुरुवार देर रात शव मिला।पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंपा दिया गया। मृतक कैसरगंज थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर का रहने वाला है।